प्रदेश में डिप्रेशन में आने के बाद एक छात्रा की मौत,कॉलेज के एक प्रोफेसर और तीन अन्य छात्राओं पर आरोप 

हिमाचल प्रदेश में डिप्रेशन में आने के बाद एक छात्रा की मौत हो गई। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने कॉलेज के एक प्रोफेसर और तीन अन्य छात्राओं पर गंभीर आरोप लगाए

Jan 2, 2026 - 11:51
Jan 2, 2026 - 11:52
 0  84
प्रदेश में डिप्रेशन में आने के बाद एक छात्रा की मौत,कॉलेज के एक प्रोफेसर और तीन अन्य छात्राओं पर आरोप 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     02-01-2026

हिमाचल प्रदेश में डिप्रेशन में आने के बाद एक छात्रा की मौत हो गई। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने कॉलेज के एक प्रोफेसर और तीन अन्य छात्राओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धर्मशाला थाने में बीएनएस की धारा 75, 115(2), 3(5) और हिमाचल प्रदेश शैक्षणिक संस्थान (रैगिंग निषेध) अधिनियम 2009 की धारा 3 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी है। मृतक छात्रा के पिता ने शिकायत में कहा है कि उनकी 19 वर्षीय बेटी धर्मशाला कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। 

पिछले साल 18 सितंबर को इसी कॉलेज में पढ़ने वाली 3 छात्राओं ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की और उसे डराया-धमकाया। इसके अलावा कॉलेज के एक प्रोफेसर पर उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। आरोप है कि इससे उनकी बेटी मानसिक रूप से भयभीत हो गई और उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। 

परिजनों के अनुसार उसका विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवाया, लेकिन 26 दिसंबर 2025 को उपचार के दौरान लुधियाना के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि बेटी की गंभीर बीमारी और सदमे की स्थिति के कारण वह पहले पुलिस को सूचना नहीं दे सके। 

परिजनों ने 20 दिसंबर को सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दी थी। सीएम हेल्पलाइन कार्यालय से मामला जांच के लिए पुलिस थाना धर्मशाला भेजा गया था। पुलिस ने कॉलेज जाकर आरोपी छात्राओं और कॉलेज प्रशासन से पूछताछ की थी।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस को छात्रा के पिता की शिकायत प्राप्त हुई है। परिजनों की ओर से जिन छात्राओं और प्रोफेसर पर आरोप लगाए गए हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow