मानव भारती विश्वविद्यालय के दो प्रमोटरों को ईडी की विशेष अदालत ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी किया घोषित

हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित फर्जी डिग्री मामले में शिमला स्थित ईडी की विशेष अदालत ने सोलन के मानव भारती विश्वविद्यालय के दो प्रमोटरों मंदीप राणा और उसकी मां अशोनी कंवर को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित

Jan 4, 2026 - 13:45
Jan 4, 2026 - 14:01
 0  7
मानव भारती विश्वविद्यालय के दो प्रमोटरों को ईडी की विशेष अदालत ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी किया घोषित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    04-01.2026

हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित फर्जी डिग्री मामले में शिमला स्थित ईडी की विशेष अदालत ने सोलन के मानव भारती विश्वविद्यालय के दो प्रमोटरों मंदीप राणा और उसकी मां अशोनी कंवर को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया है।

यह कार्रवाई भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम 2018 के तहत की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसार दोनों आरोपी फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं और भारत में चल रही जांच व अदालती प्रक्रिया से बच रहे हैं। ईडी ने मामले में दिसंबर 2022 में मुख्य आरोपी राज कुमार राणा सहित 15 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

जनवरी 2023 में विशेष अदालत ने संज्ञान लेते हुए अशोनी कंवर और मंदीप राणा को समन जारी किए थे, लेकिन वे कोर्ट में पेश नहीं हुए। ईडी की जांच में सामने आया है कि मानव भारती विवि के जरिये बड़े पैमाने पर फर्जी डिग्रियां जारी की गईं और इससे करीब 387 करोड़ का घोटाला कर अवैध कमाई की गई। इसी रकम को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिये ठिकाने लगाने का आरोप है। 

अदालत की ओर से भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किए जाने के बाद अब आरोपियों की देश-विदेश में करीब 200 करोड़ की संपत्तियों को जब्त करने का रास्ता साफ हो गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow