मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में शिमला और कबड्डी में कोहिनूर अकादमी दभोटा ने मारी बाजी
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में शिमला और कबड्डी में कोहिनूर अकादमी दभोटा ने ट्रॉफी अपने नाम की। वॉलीबॉल का फाइनल मैच शिमला और मंडी बी के बीच खेला गया
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 20-02-2026
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में शिमला और कबड्डी में कोहिनूर अकादमी दभोटा ने ट्रॉफी अपने नाम की। वॉलीबॉल का फाइनल मैच शिमला और मंडी बी के बीच खेला गया।
इसमें एकतरफा मुकाबले में शिमला ने मंडी बी को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। इससे पहले वॉलीबॉल के सेमीफाइनल में शिमला ने मंडी ए और मंडी बी ने संधोल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। कबड्डी का फाइनल मुकाबला कोचिंग सेंटर कुल्लू और कोहिनूर अकादमी दभोटा के बीच हुआ।
इसमें दभोटा ने कांटे की टक्कर में कुल्लू को 39-34 से हराकर खिताब अपने नाम किया। डीआईजी राहुल नाथ ने समापन समारोह में बताैर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) अप्रैल में अंतर जिला अंडर-16 टूर्नामेंट करवाएगी। इसके लिए तैयारियां जल्द शुरू होंगी। सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट 20 फरवरी को शुरू होगा, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा। अंडर-16 टूर्नामेंट के लिए एचपीसीए हिमाचल प्रदेश की 12 जिलों की टीमों को तीन पूल में रखेगी। हर पूल में एक टीम तीन-तीन मुकाबले खेलेगी।
तीन दिवसीय मुकाबलों में उभरते खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। वहीं, प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं की ओर शॉर्टलिस्ट भी किया जाएगा, ताकि प्रदेश की अंडर-16 टीम का चयन किया जा सके। प्रतियोगिता में सभी मुकाबले ऊना, बिलासपुर और नादौन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए मैदानों का चयन लीग बाद किया जाएगा। एचपीसीए के सभी जिला संघों को अप्रैल से पहले अपनी टीमों का चयन करने के लिए कहा है। मार्च में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि जल्द ही मैचों का शेड्यूल तय कर दिया जाएगा। सभी जिला संघों को अपनी टीमों की लिस्ट जारी करने के लिए भी कहा गया है।
What's Your Reaction?



