बिलासपुर में छह युवक 616 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार,आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

प्रदेश मे नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 616 ग्राम चरस के साथ छह युवकों को गिरफ्तार

Mar 18, 2026 - 15:20
Mar 18, 2026 - 15:22
 0  7
बिलासपुर में छह युवक 616 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार,आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर    18-03-2026

प्रदेश मे नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 616 ग्राम चरस के साथ छह युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित बलोह मल्यावर लिंक रोड पर की गई। 

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर दो कारों को जांच के लिए रोका। दोनों वाहनों में कुल छह युवक सवार थे। तलाशी के दौरान एक कार की परिचालक सीट के नीचे रखे एक पाउच से 616 ग्राम चरस बरामद हुई। 

आरोपियों की पहचान जसवीर निवासी जिला जींद (हरियाणा), छबील ठाकुर निवासी जिला कुल्लू, आयुष निवासी भांबला जिला मंडी, नितिन कुमार निवासी जिला हमीरपुर, प्रदीप निवासी जिला जींद (हरियाणा) और गिरिराज निवासी जिला कुल्लू के रूप में हुई है।


मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow