शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद गंभीर,खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : ईओ एमसी

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। जहां एक ओर खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है, वहीं दूसरी ओर शहर के हर घर, दुकान और व्यापारिक संस्थान का विस्तृत सर्वे भी किया

Apr 4, 2026 - 15:51
Apr 4, 2026 - 16:17
 0  22
शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद गंभीर,खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : ईओ एमसी

शहर के कुल घरों दुकानों और व्यापारिक संस्थानों का किया जा रहा सर्वे

सर्वे के बाद आवश्यकता पड़ने पर बढ़ाई जाएगी सफाई कर्मचारियों की संख्या

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    04-04-2026

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। जहां एक ओर खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है, वहीं दूसरी ओर शहर के हर घर, दुकान और व्यापारिक संस्थान का विस्तृत सर्वे भी किया जा रहा है। ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।

मीडिया से बात करते हुए नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि नगर परिषद द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए मार्च माह से  स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से शहर के कुल घरों दुकानों और व्यापारिक संस्थाओं का सर्वे किया जा रहा है ताकि इनकी संख्या मालूम हो सके और उसके मुताबिक आवश्यकता पड़ने पर नए सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे ताकि डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन की जा सके।

खुले में कूड़ा फेंकने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए परिषद ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है। कार्यकारी अधिकारी (EO) ने स्पष्ट किया है कि जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर परिषद की इस पहल से साफ हैं कि आने वाले समय में शहर की सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, बशर्ते आम जनता भी इसमें सहयोग करे और कूड़ा खुले में फेंकने जैसी आदतों से परहेज करे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow