हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम किया घोषित, भवारना की साइना ठाकुर  प्रदेशभर में टॉपर 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 79.08 फीसदी रहा है। बीते वर्ष परीक्षा परिणाम 74.61 फीसदी रहा था। न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना की साइना ठाकुर 99.43 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर रही

May 15, 2025 - 16:29
May 15, 2025 - 17:26
 0  109
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम किया घोषित, भवारना की साइना ठाकुर  प्रदेशभर में टॉपर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     15-05-2025

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 79.08 फीसदी रहा है। बीते वर्ष परीक्षा परिणाम 74.61 फीसदी रहा था। न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना की साइना ठाकुर 99.43 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर रही हैं। आरके सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल घंडालवीं बिलासुपर की रिद्धिमा शर्मा ने 99.29 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया है। 

इसी तरह मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्वारघाट की मुदिता शर्मा व मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं की परणिका शर्मा ने 99.14 फीसदी अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। 95,495 विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इनमें से 75,862 विद्यार्थी पास हुए हैं। 13,574 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं। अनुपूरक परीक्षार्थियों की कुल संख्या 5,563 हैं।

इस बार परीक्षा परिणाम पिछले साल के मुकाबले आठ दिन देरी से आया है। परीक्षा में बेटियों ने फिर बाजी मारी है। टाॅप 10 सूची में 88 छात्राएं व 29 छात्र शामिल हैं।  परीक्षा परिणाम की जानकारी शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज बैरवा व सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा  ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं मार्च में हुई थीं।  

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं लाहाैल-स्पीति और पांगी क्षेत्र को छोड़कर 4 मार्च से शुरू हुई थीं। इस दौरान शिक्षा बोर्ड ने 2300 के करीब परीक्षा केंद्रों का गठन किया था। पहली बार बोर्ड परीक्षा में ओएमआर सीट का इस्तेमाल किया गया था, जबकि स्टेपवाइज मार्किंग से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की व्यवस्था भी पहली बार बोर्ड प्रबंधन ने की थी।  प्रमाण पत्रों की प्रतियां डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow