प्रदेश हाईकोर्ट ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 8 साल की सेवा पूरी होने के बाद नियमित करने के दिए आदेश  

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एचआरटीसी के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को आठ साल की सेवा पूरी होने के बाद नियमित करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसले में परिवहन निगम को आदेश दिया कि 30 जून तक या उससे पहले कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए

May 28, 2025 - 11:44
May 28, 2025 - 11:47
 0  208
प्रदेश हाईकोर्ट ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 8 साल की सेवा पूरी होने के बाद नियमित करने के दिए आदेश  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    28-05-2025

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एचआरटीसी के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को आठ साल की सेवा पूरी होने के बाद नियमित करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसले में परिवहन निगम को आदेश दिया कि 30 जून तक या उससे पहले कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए और सभी लाभ जारी किए जाएं। 

यह आदेश न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने एक साथ सभी याचिकाओं का निपटारा करते हुए पारित किया। अदालत ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ताओं को वास्तविक वित्तीय लाभ याचिका दायर करने की तिथि से तीन साल पहले तक के दिए जाएंगे। उससे पहले के वित्तीय लाभ केवल नोशनल आधार पर माने जाएंगे।

याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट से मांग की थी कि एचआरटीसी को कर्मचारियों की प्रारंभिक नियुक्ति की तिथि से आठ साल की सेवा पूरी करने के आधार पर उनकी सेवाएं नियमित करने के निर्देश दिया जाए। उन्होंने 10 अक्टूबर 2018, 6 अप्रैल 2017, 15 अक्टूबर 2018 और 26 नवंबर 2019 को जारी निगम के आदेशों को चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता निगम में चपरासी, चौकीदार, क्लर्क और स्वीपर जैसे पदों पर कार्यरत थे।

निगम ने विभिन्न तिथियों पर इन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी थीं, जिसके खिलाफ उन्होंने औद्योगिक ट्रिब्यूनल-सह श्रम न्यायालय में याचिका दायर की। ट्रिब्यूनल ने उनके पक्ष में फैसला देते हुए उन्हें वरिष्ठता और सेवा की निरंतरता के साथ बहाल करने का निर्देश दिया। हालांकि, बिना किसी पिछले वेतन के। याचिका में बताया गया कि ट्रिब्यूनल के आदेशों के बाद निगम के निदेशक मंडल के समक्ष मामला रखा गया, उसके बाद भी उन्हें आठ साल की सेवा पूरी होने पर नियमित नहीं किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow