प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट,नौ जिलों में शिक्षण संस्थान बंद,चार नेशनल हाईवे समेत 662 सड़कें बंद 

Sep 1, 2025 - 10:01
Sep 1, 2025 - 10:05
 0  103
प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट,नौ जिलों में शिक्षण संस्थान बंद,चार नेशनल हाईवे समेत 662 सड़कें बंद 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     01-09-2025

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश की वजह से जुन्गा तहसील में पटवार सर्कल डबलू के उप मोहाल जोत में एक घर भूस्खलन की चपेट में आ गया। हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई है। 

मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार (35), पुत्र जय सिंह निवासी पटवार सर्कल डबलू के उप मोहाल जोत के रूप में हुई है। हादसे में उसकी 10 वर्षीय बेटी की भी मौत हो गई है। इसके साथ ही मवेशियों की भी मौत हो गई है। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और कई जगह वाहन मलबे में दब गए हैं। प्रदेश में चार नेशनल हाईवे समेत 662 सड़कें बंद हैं। 985 बिजली के ट्रांसफार्मर और 495 पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं। 

प्रदेश के तीनों हवाईअड्डों कांगड़ा, शिमला और कुल्लू में कोई उड़ान नहीं हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के छह जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

खराब मौसम को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर जिलों में संबंधित प्रशासन ने शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को भी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में रेड अलर्ट जारी किया है। रविवार को कुल्लू-मनाली, रामपुर-किन्नौर, सैंज-औट-लूहरी और पांवटा-शिलाई एनएच भूस्खलन से बंद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow