नई पहाड़ी एल्बम ‘जाणा कॉलेजो आमा जी’ में कैद हुआ जमटा, सिंगर मिस्टर राज की नाहन कॉलेज में पढ़ने की जिद्द

जमटा के बाद इस गाने के लिए नाहन के ऐतिहासिक स्थानों विला राउंड, रानीताल और चौगान आदि हिस्सों को भी कैमरे में कैद किया जाएगा। यह गाना नाहन शहर की संस्कृति और खूबसूरती को भी दर्शाएगा

Sep 18, 2025 - 12:39
Sep 18, 2025 - 12:39
 0  98
नई पहाड़ी एल्बम ‘जाणा कॉलेजो आमा जी’ में कैद हुआ जमटा, सिंगर मिस्टर राज की नाहन कॉलेज में पढ़ने की जिद्द
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    18-09-2025

जमटा के बाद इस गाने के लिए नाहन के ऐतिहासिक स्थानों विला राउंड, रानीताल और चौगान आदि हिस्सों को भी कैमरे में कैद किया जाएगा। यह गाना नाहन शहर की संस्कृति और खूबसूरती को भी दर्शाएगा। 

जिला मुख्यालय से महज 13 किलोमीटर दूर स्थित हिल स्टेशन जमटा जैसे खूबसूरत लोकेशन पर शूट की गई पहाड़ी एल्बम ‘जाणा कॉलेजो आमा जी’ जल्द दर्शकों के सामने आएगी। यह एल्बम 2 अक्टूबर को मिस्टर राज ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी।

इस एल्बम में दो गाने हैं। एक गाना कॉलेज जीवन पर आधारित है, जिसमें छात्र नाहन कॉलेज में पढ़ने के उत्साह को दिखाता है। रविवार को इस गाने के लिए जमटा की वादियां कैमरे में कैद हुईं।

इस दौरान फिल्माया गया कि जमा दो उत्तीर्ण करने के बाद एक लड़का नाहन कॉलेज में पढ़ने के लिए काफी उत्साहित है। वह अपनी मां से नाहन कालेज में पढ़ने की जिद्द करता है और अपनी मां को इसके लिए राजी करवाता है।

जमटा के बाद इस गाने के लिए नाहन के ऐतिहासिक स्थानों विला राउंड, रानीताल और चौगान आदि हिस्सों को भी कैमरे में कैद किया जाएगा। यह गाना नाहन शहर की संस्कृति और खूबसूरती को भी दर्शाएगा। जमटा में ड्रोन से कई हिस्सों के शॉट फिल्माए गए हैं। यहां प्रसिद्ध मां बाला सुंदरी मंदिर और अन्य मंदिरों को ड्रोन से कैद किया गया है।

दूसरा गाना क्रिकेट पर आधारित है, जिसका टाइटल है ‘खेलेगा युवा तो नशे से बचेगा युवा’। यह गाना युवाओं को खेल के लिए प्रोत्साहित करता है और उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश देता है। इस एल्बम में दो गाने हैं, दोनों ही अपनी-अपनी कहानी कहते हैं।

‘वाणी’ एल्बम की सफलता के बाद मिस्टर राज अब अपनी इस नई एल्बम के साथ वापस आ रहे हैं। इस एल्बम में मिस्टर राज ने गायन और बोल दोनों में अपना योगदान दिया है, जबकि म्यूजिक अभि चौधरी ने दिया है।

वीडियो का निर्देशन अज्‍जू धीमान और अमित चौहान का है और निर्माता जय सिंह ठाकुर हैं। इसके कोरियोग्राफर अमन तोमर हैं और शुभम डांस ग्रुप पांवटा साहिब ने भी इस एल्बम में अपना सहयोग दिया है। परिधि वीडियो प्रोडक्शन के बैनर तले ये एल्बम जल्द लोगों के बीच होगी।

एल्बम के मुख्य गायक मिस्टर राज श्री रेणुकाजी के खाला क्यार गांव से संबंध रखते हैं। उनकी टीम में सिरमौर के विभिन्न हिस्सों के युवा शामिल हैं, जो इस पहाड़ी एल्बम के निर्माण में अपना सहयोग दे रहे हैं।

गायक मिस्टर राज ने बताया कि ‘जाणा कॉलेजो आमा जी’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक कहानी है जो हर उस युवा से जुड़ी है जो बड़े सपने देखता है। वहीं, ‘खेलेगा युवा तो नशे से बचेगा युवा’ के जरिए हम एक जरूरी सामाजिक संदेश देना चाहते हैं। उम्मीद है कि दर्शक हमारी मेहनत को पसंद करेंगे और इस एल्बम को अपना प्यार देंगे। जल्द ये शूटिंग जल्द पूरी होगी।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow