सर्दी और बुखार के इलाज में दी जाने वाली टैबलेट का सैंपल फेल, सभी केमिस्टों को दवाई को नहीं बेचने के आदेश जारी

सर्दी और बुखार के इलाज में दी जाने वाली टैबलेट का सैंपल फेल हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए जिले के सभी केमिस्टों को इस दवाई को नहीं बेचने के आदेश जारी किए

Oct 19, 2025 - 12:34
Oct 19, 2025 - 12:35
 0  126
सर्दी और बुखार के इलाज में दी जाने वाली टैबलेट का सैंपल फेल, सभी केमिस्टों को दवाई को नहीं बेचने के आदेश जारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    19-10-2025

सर्दी और बुखार के इलाज में दी जाने वाली टैबलेट का सैंपल फेल हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए जिले के सभी केमिस्टों को इस दवाई को नहीं बेचने के आदेश जारी किए हैं। जो भी स्टॉक उनके पास पड़ा है उसे कंपनी को वापस भेजने को कहा गया है। इस आदेश की अवहेलना करने वाले केमिस्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग बद्दी की इस दवा निर्माण करने वाली कंपनी को भी नोटिस जारी करेगा। फिलहाल इस दवाई की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसे लेकर राज्य के उच्च अधिकारी को भी अवगत करवा दिया गया है ताकि अन्य जिलों में भी इस दवा की बिक्री को रोका जा सके। 

कुछ दिन पहले दवा निरीक्षक ने विकास खंड सलूणी के जुवांस में दबिश देकर एक दवा स्टोर से निमुरिस कोल्ड एंड फ्लू टैबलेट बैच नंबर जीटी 027502 का सैंपल लिया गया था। इसे कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया। वहां पर दवाई की गुणवत्ता को जांचा गया। 

इसमें दवाई का सैंपल गुणवत्ता में खरा नहीं उतर पाया और उसे फेल कर दिया गया। इसकी रिपोर्ट विभाग के पास पहुंच चुकी है। रिपोर्ट मिलते ही विभाग ने जिले के सभी केमिस्टों को इस दवाई को नहीं बेचने के फरमान जारी किए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow