एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों को लंबित भत्तों के भुगतान के लिए सरकार ने दिवाली से पहले जारी की राशि  

एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों को लंबित भत्तों के भुगतान के लिए प्रदेश सरकार ने दिवाली से ठीक पहले राशि जारी कर दी है। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित एरियर, पेंशन, लीव इनकैशमेंट और अन्य वित्तीय लाभों के निपटारे के लिए राशि जारी

Oct 19, 2025 - 12:40
Oct 19, 2025 - 12:42
 0  57
एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों को लंबित भत्तों के भुगतान के लिए सरकार ने दिवाली से पहले जारी की राशि  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    19-10-2025

एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों को लंबित भत्तों के भुगतान के लिए प्रदेश सरकार ने दिवाली से ठीक पहले राशि जारी कर दी है। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित एरियर, पेंशन, लीव इनकैशमेंट और अन्य वित्तीय लाभों के निपटारे के लिए राशि जारी की है। 

यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को ऊना में एक पत्रकार वार्ता में कही। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 75 वर्ष से अधिक आयु के 647 पेंशनरों को 23 करोड़ का एरियर जारी किया गया है। यह एरियर वर्ष 2022 में घोषित हुआ था और पहली जनवरी 2016 से देय था। 

इसके अतिरिक्त 222 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए 29 करोड़ 47 लाख रुपये की राशि जारी की गई है, जिनकी पेंशन अप्रैल 2024 से लंबित थी। इसमें कम्यूटेशन राशि भी सम्मिलित है। मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि सितंबर 2025 माह की पेंशन के भुगतान के लिए भी 23 करोड़ जारी किए गए हैं। साथ ही, लीव इनकैशमेंट के लिए 33 करोड़ और डीसीआरजी  के लिए भी 33 करोड़ इसी महीने जारी किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow