सोलन के नए एसपी सांई दत्तात्रेय वर्मा ने संभाला कार्यभार,जिले को नशा मुक्त बनाना रहेंगी प्राथमिकता  

सोलन जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में कार्यभार संभालने के बाद सांई दत्तात्रेय वर्मा ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले को नशा मुक्त बनाना उनकी पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता होगी

Feb 11, 2026 - 14:00
Feb 11, 2026 - 14:04
 0  29
सोलन के नए एसपी सांई दत्तात्रेय वर्मा ने संभाला कार्यभार,जिले को नशा मुक्त बनाना रहेंगी प्राथमिकता  

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    11-02-2026

सोलन जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में कार्यभार संभालने के बाद सांई दत्तात्रेय वर्मा ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले को नशा मुक्त बनाना उनकी पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। 

पदभार ग्रहण करने के उपरांत आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि “चिट्टा” जैसे जानलेवा नशे के खिलाफ व्यापक और प्रभावी अभियान चलाया जाएगा, ताकि युवाओं को नशे के दुष्चक्र से बचाया जा सके। एसपी वर्मा ने कहा कि “चिट्टा मुक्त हिमाचल” अभियान को और अधिक गति दी जाएगी तथा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

उन्होंने बताया कि पुलिस खुफिया तंत्र को मजबूत किया जाएगा और नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष टीमें सक्रिय रहेंगी। उनका कहना था कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना पुलिस की सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

इसके साथ ही महिला सुरक्षा को भी उन्होंने अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ कार्य किया जाएगा। महिला हेल्पलाइन, गश्त और शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow