AI समिट की राष्ट्र विरोधी घटना के मुख्यमंत्री सूत्रधार, अपराधियों को हिमाचल में दिया संरक्षण : रणधीर शर्मा
दिल्ली AI समिट में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन की घटना को हिमाचल भाजपा ने देश विरोधी घटना करार दिया है और हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को घटना सूत्रधार बताते हुए सीएम कार्यालय की भूमिका की जांच की माँग की
RDG की लड़ाई लड़ने नहीं AI समिट में देश की छवि खराब करने गए थे सीएम सुक्खू - रणधीर शर्मा
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 28-02-2026
दिल्ली AI समिट में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन की घटना को हिमाचल भाजपा ने देश विरोधी घटना करार दिया है और हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को घटना सूत्रधार बताते हुए सीएम कार्यालय की भूमिका की जांच की माँग की है।
भाजपा मीडिया प्रभारी व विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि सीएम सुक्खू ने अपराधियों को पहले दिल्ली सदन और फिर हिमाचल में संरक्षण दिया ताकि राहुल और प्रियंका गांधी खुश हों व अपनी कुर्सी बची रहे।
रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश विधानसभा को भी गुमराह किया और कहा कि वह RDG की लड़ाई लड़ने दिल्ली जा रहे हैं जहां प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री से मिलेंगे लेकिन वहां जाकर दिल्ली AI समिट में देश की छवि को खराब करने की साजिश रची।
कांग्रेस हाई कमान मुख्यमंत्री के तीन साल के कार्यकाल से संतुष्ट नहीं था जिसे देखते हुए सीएम सुक्खू ने हाई कमान को खुश करने के लिए AI समिट को निशाना बनाया ताकि देश की छवि खराब हो।
इसके बाद जब दिल्ली पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर ले जा रही थी तो उन्हें भी रोकने का काम किया ऐसे में भाजपा ने राज्यपाल के माध्यम से इस घटना और मुख्यमंत्री की भूमिका की केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग की है।
What's Your Reaction?



