सीएम ने हिमाचल प्रदेश राज्य लोड डिस्पैच सेंटर को उत्कृष्टता पुरस्कार-2024 के लिए दी बधाई 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य लोड डिस्पैच सेंटर को सचिवालय फोरम ऑफ लोड डिस्पैचर द्वारा उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 से सम्मानित होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने पहली बार यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल

Nov 20, 2024 - 21:09
 0  38
सीएम ने हिमाचल प्रदेश राज्य लोड डिस्पैच सेंटर को उत्कृष्टता पुरस्कार-2024 के लिए दी बधाई 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    20-11-2024

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य लोड डिस्पैच सेंटर को सचिवालय फोरम ऑफ लोड डिस्पैचर द्वारा उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 से सम्मानित होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने पहली बार यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

हिमाचल प्रदेश को उत्तरी ग्रिड को मजबूत करने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य चुना गया है। यह पुरस्कार ऊर्जा प्रबंधन और ग्रिड प्रदर्शन में उत्कृष्टता के लिए राज्य की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। 

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य लोड डिस्पैच सेंटर को उनके उत्कृष्ट कार्यों  के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सेंटर भविष्य में भी प्रदेश के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए सर्वश्रेष्ठ कार्य करना सुनिश्चित करेगा। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरित ऊर्जा के दोहन पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है, जिससे उत्तरी ग्रिड को और मजबूत करने और उत्तर भारत के अन्य राज्यों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow