मेडिकल कॉलेज शिमला के अटल सभागार में सीएम सूक्खू ने एचपीवी टीकाकरण के राज्य अभियान का किया शुभारंभ  

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के अटल सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने एचपीवी टीकाकरण के राज्य अभियान का शुभारंभ किया

Feb 28, 2026 - 15:51
Feb 28, 2026 - 15:56
 0  39
मेडिकल कॉलेज शिमला के अटल सभागार में सीएम सूक्खू ने एचपीवी टीकाकरण के राज्य अभियान का किया शुभारंभ  

यंगवार्ता न्यूज़  - शिमला    28-02-2026

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के अटल सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने एचपीवी टीकाकरण के राज्य अभियान का शुभारंभ किया। इस दाैरान उनके साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री कर्नल डाॅ.  धनी राम शाडिल, स्वास्थ्य सचिव एम सुधा, विधायक हरीश जनारथा भी मौजूद रहे। 

सर्वाइकल कैंसर से बेटियों को बचाने के लिए शनिवार से पूरे देश भर में इस टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से  इसका शुभारंभ किया। 

आईजीएमसी शिमला राज्य स्तरीय समारोह में सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज आईजीएमसी, निजी नर्सिंग कॉलेजों की प्रशिक्षु परिचारिकाएं, एमबीबीएस  छात्र, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर माैजूद रहे।  

इस दाैरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अभियान के तहत 13 से 14 आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। 90 दिन में 64 हजार बेटियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में तीन हजार करोड़ का बजट खर्च किया जा रहा है। कहा कि हम पांच मेडिकल काॅलेजों में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow