प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग परीक्षाओं का परिणाम घोषित,एनडीडीवाई प्रथम वर्ष में सोलन के यशपाल कपूर टॉपर

गांधी नेशनल अकादमी ऑफ नेचरोपैथी, गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति, नई दिल्ली की ओर से आयोजित प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग (एनडीडीवाई) की परीक्षाओं का परिणाम घोषित

Apr 6, 2026 - 20:05
Apr 6, 2026 - 20:22
 0  42
प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग परीक्षाओं का परिणाम घोषित,एनडीडीवाई प्रथम वर्ष में सोलन के यशपाल कपूर टॉपर

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन   06-04-2026

गांधी नेशनल अकादमी ऑफ नेचरोपैथी, गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति, नई दिल्ली की ओर से आयोजित प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग (एनडीडीवाई) की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें हिमाचल प्रदेश के सोलन निवासी यशपाल कपूर ने एनडीडीवाई प्रथम वर्ष में पहला स्थान हासिल कर अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है।

चंडीगढ़ स्थित वरदान नेचरोपैथी एंड योग केंद्र पर हुई दिसंबर-2025 में आयोजित इन परीक्षाओं में देशभर के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया था। इसमें चंडीगढ़ स्थित वरदान नेचरोपैथी एंड योग केंद्र के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है।

प्रथम वर्ष के परिणाम में सोलन, हिमाचल प्रदेश के यशपाल कपूर ने 300 में से 234 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवांशी बंसल, जींद हरियाणा ने 225/300 अंक के साथ द्वितीय स्थान जबकि चंडीगढ़ की आर्यन भावरी,  ने 224/300 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एनडीडीवाई सेकंड ईयर परीक्षा में  चंडीगढ़ की डॉ. शीनू अग्रवाल, चंडीगढ़ ने 239/300 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, स्वीटी कुमारी, पंचकूला हरियाणा ने 226/300 अंक लेकर दूसरा स्थान, जबकि पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ की आशा बस्सी ने 224/300 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार एनडीडीवाई तृतीय वर्ष में नवदीप बंसल, पंचकूला हरियाणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वरदान नेचरोपैथी एंड योग केंद्र  चंडीगढ़ एमडी सुभाष गोयल ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों से प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पद्धति से लाभान्वित हो सकें। 

वरदान नेचरोपैथी एंड योग केंद्र चंडीगढ़ के संयोजक  देवराज त्यागी ने संस्थान के अन्य पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow