महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में 3 लोगों की मौत, जबकि 10 श्रद्धालु घायल 

प्रयागराज महाकुंभ से शाही स्नान कर लौट रहे कांगड़ा के श्रद्धालुओं की गाड़ी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक के साथ टकरा गई। इस हादसे में कांगड़ा के चढ़ियार क्षेत्र के डोली गांव के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि इसी गांव के 10 लोग घायल

Feb 9, 2025 - 12:15
Feb 9, 2025 - 12:38
 0  125
महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में 3 लोगों की मौत, जबकि 10 श्रद्धालु घायल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा    09-02-2025

प्रयागराज महाकुंभ से शाही स्नान कर लौट रहे कांगड़ा के श्रद्धालुओं की गाड़ी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक के साथ टकरा गई। इस हादसे में कांगड़ा के चढ़ियार क्षेत्र के डोली गांव के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि इसी गांव के 10 लोग घायल हो गए। शनिवार सुबह छह बजे के करीब बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हुए इस हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों की पहचान निर्मला उर्फ गुड्डी देवी, सुरेंद्र राणा और शीला शर्मा के रूप में हुई है। घायलों में अशोक शर्मा, सुदेश कुमारी, जीवनी देवी, रक्षा देवी, तांबा देवी, अंजना कुमारी, अंजू, चंदी, सुनील कुमारी और कुसुमलता शामिल हैं। जानकारी के अनुसार चढ़ियार के 20 से अधिक श्रद्धालु बुधवार को दो गाड़ियों में महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज रवाना हुए थे।

चढ़ियार के करीब 20 से ज्यादा लोग दो गाड़ियों में बुधवार को चढ़ियार से प्रयागराज महाकुंभ में शाही स्नान करने गए थे। शनिवार सुबह करीब 6 बजे घर वापस लौटते समय प्रयागराज से करीब 150 किलोमीटर उत्तर प्रदेश के जिला हमीरपुर के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के राठ स्थान पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो गाड़ियों में से जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई उसमे फ्रंट सीट पर पत्रकार सुरेंद्र राणा उर्फ पप्पू और पीछे निर्मला उर्फ गुड्डी देवी बैठे थे और दूसरी गाड़ी में 6 लोग थे।  

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हादसे में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में है और घायलों का निकटतम अस्पताल में इलाज जारी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow