नेपाल और भारत के सुरक्षा बलों ने बर्दिया और भारत के बीच 83 किलोमीटर खुले सीमा क्षेत्र के 20 बिंदुओं पर बढ़ाई निगरानी  

नेपाल और भारत के सुरक्षा बलों ने बर्दिया और भारत के बीच 83 किलोमीटर खुले सीमा क्षेत्र के 20 बिंदुओं पर निगरानी बढ़ा दी है, ताकि घुसपैठ रोकी जा सके। इस क्षेत्र का अधिकतर हिस्सा भारत के कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य और घने वन क्षेत्रों से सटा हुआ

May 12, 2025 - 10:16
May 12, 2025 - 10:25
 0  77
नेपाल और भारत के सुरक्षा बलों ने बर्दिया और भारत के बीच 83 किलोमीटर खुले सीमा क्षेत्र के 20 बिंदुओं पर बढ़ाई निगरानी  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली    12-05-2025

नेपाल और भारत के सुरक्षा बलों ने बर्दिया और भारत के बीच 83 किलोमीटर खुले सीमा क्षेत्र के 20 बिंदुओं पर निगरानी बढ़ा दी है, ताकि घुसपैठ रोकी जा सके। इस क्षेत्र का अधिकतर हिस्सा भारत के कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य और घने वन क्षेत्रों से सटा हुआ है, जिन्हें उच्च जोखिम वाले क्षेत्र माना जाता है। 

काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बर्दिया की मुख्य जिला अधिकारी रुद्रदेवी शर्मा ने कहा कि नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ), नेपाल पुलिस और भारत के सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से नो-मैन्स-लैंड में संयुक्त गश्त की जा रही है। 

गणेशपुर-लौकही कॉरिडोर को बर्दिया जिला प्रशासन कार्यालय ने उच्च जोखिम वाला क्षेत्र बताया है। सुरक्षा कड़ी करने के लिए वहां प्रवेश पर सख्त नियम लागू किए गए हैं, जिनके तहत लोगों को चेक प्वॉइंट््स पर अपनी पहचान दर्ज करानी होगी।

यह कदम आपराधिक गतिविधियों जैसे अवैध सीमा पार आवागमन, फरारी अपराधी, मादक पदार्थों और मानव तस्करी जैसी चिंताओं के चलते उठाया गया है, जो स्थानीय और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। यह क्षेत्र सीमावर्ती और निगरानी की कमजोर व्यवस्था के कारण सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ है। 

अब सख्त निगरानी और संयुक्त प्रयासों के जरिए रणनीतिक प्रवेश ङ्क्षबदुओं पर नियंत्रण तथा सीमा पार अपराधों को रोकने की कोशिश की जा रही है। अब सीमा पार करने वाले लोगों को यात्रा का उद्देश्य, गंतव्य, वापसी की तारीख और मिलने वाले व्यक्ति की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया गया है। वैध पहचान पत्र भी जरूरी है। यह सख्ती हाल ही में पहलगाम, कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाक तनाव बढऩे के चलते की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow