राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षकों के विद्यालयों में जाकर उनके कार्यों का प्रत्यक्ष होगा निरीक्षण  

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए इस वर्ष प्राप्त 150 आवेदनों की जांच और मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा निदेशालय सभी आवेदनों में दर्शाई गईं उपलब्धियों का स्पॉट मूल्यांकन करवाएगा। इसके तहत शिक्षकों के विद्यालयों में जाकर उनके कार्यों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया जाएगा

Aug 8, 2025 - 16:22
Aug 8, 2025 - 16:23
 0  55
राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षकों के विद्यालयों में जाकर उनके कार्यों का प्रत्यक्ष होगा निरीक्षण  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    08-08-2025 

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए इस वर्ष प्राप्त 150 आवेदनों की जांच और मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा निदेशालय सभी आवेदनों में दर्शाई गईं उपलब्धियों का स्पॉट मूल्यांकन करवाएगा। इसके तहत शिक्षकों के विद्यालयों में जाकर उनके कार्यों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत शिक्षा विभाग ने 30 शिक्षकों के चयन लिए विशेष मूल्यांकन कमेटियां गठित की हैं। 

इन कमेटियों को प्रत्येक शिक्षक के कार्यक्षेत्र, उपलब्धियों और शैक्षणिक नवाचारों की वास्तविकता का आकलन करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसके अलावा विद्यार्थियों से भी फीडबैक लेकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शिक्षक की भूमिका वास्तव में विद्यार्थियों के जीवन और शिक्षा स्तर को बेहतर करने में प्रभावी रही है या नहीं।

स्पॉट मूल्यांकन के तहत शिक्षकों के पाठन कार्य, छात्रों के साथ संवाद, स्कूल में नवाचार, सामुदायिक सहभागिता और नेतृत्व क्षमता जैसे पहलुओं को परखा जाएगा। इसके अलावा शिक्षक की ओर से बताए गए कार्यों की पुष्टि स्थानीय स्कूल प्रशासन, अभिभावकों और विद्यार्थियों से बात करके भी की जाएगी। 

मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद सभी कमेटियों को 21 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए शिक्षकों का साक्षात्कार शिक्षा सचिव की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा लिया जाएगा। यह कमेटी अंतिम रूप से चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा करेगी। 

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शिक्षक की योग्यता केवल उसके प्रयासों से नहीं, बल्कि छात्रों की वार्षिक परीक्षा परिणामों में उसके योगदान से भी मापी जाएगी। जिन शिक्षकों ने छात्रों के सीखने की गुणवत्ता में स्पष्ट सुधार किया है, उन्हें विशेष वरीयता दी जाएगी। चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर को शिमला स्थित राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सम्मानित करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />