राजस्व मंत्री ने किन्नौर की ग्राम पंचायत रोघी में 77 लाख रुपए की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण  

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के कल्पा विकास खंड की ग्राम पंचायत रोघी में 77 लाख रुपए की राशि से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया

Nov 1, 2025 - 17:06
Nov 1, 2025 - 17:07
 0  34
राजस्व मंत्री ने किन्नौर की ग्राम पंचायत रोघी में 77 लाख रुपए की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - किन्नौर    01-11-2025

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के कल्पा विकास खंड की ग्राम पंचायत रोघी में 77 लाख रुपए की राशि से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किन्नौर सहित समूचे राज्य के संतुलित और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने इसके अलावा रिकांगपिओ में 12 लाख रुपए की लागत से बनाए गए स्वयं सहायता समूह उत्पाद विक्रय केंद्र का भी लोकार्पण किया। लोकार्पित परियोजनाओं में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित युवक मंडल भवन, 31.35 लाख रुपए की लागत से बने बौद्ध मंदिर, 17.60 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक हॉल, 11 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक शौचालय तथा 6.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित जन सेवा केंद्र शामिल हैं।

जनजातीय विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य के साथ-साथ जनजातीय जिलों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि रोघी ग्राम पंचायत से टापरी तक पुराना हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग, जो राष्ट्रीय उच्च मार्ग–05 से जुड़ता है, को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा ताकि यहां साइक्लिंग एवं अन्य पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।

बागवानी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानों की आय दोगुनी करने और उन्हें नवीनतम तकनीक व उपकरणों से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि अब फसलों की मात्रा के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता सुधार पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। 

उन्होंने जिला के बागवानों से आग्रह किया कि वे गुणवत्तायुक्त सेब उत्पादन और आधुनिक तकनीक के प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा टपक सिंचाई प्रणाली का अधिकाधिक उपयोग करें, जिससे पानी की बचत के साथ बेहतर फसल प्राप्त की जा सके।

उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, उप पुलिस अधीक्षक उमेश्वर राणा,  पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस , खंड विकास अधिकारी हिमांशी शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सरोज नेगी स्थानीय  ग्राम पंचायत प्रधान रत्न मंजरी,  उपप्रधान पदम चंद,   सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow