शिमला के भट्टाकुफर चाैक पर बीच सड़क पर अचानक बने बड़े गड्ढे में गिरी स्कूल की एक बच्ची,रेस्क्यू के बाद निकाला सुरक्षित  

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के भट्टाकुफर चाैक पर बीच सड़क पर अचानक बने बड़े गड्ढे में स्कूल की एक बच्ची गिर गई। बच्ची को काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही

Nov 22, 2025 - 12:44
Nov 22, 2025 - 13:53
 0  15
शिमला के भट्टाकुफर चाैक पर बीच सड़क पर अचानक बने बड़े गड्ढे में गिरी स्कूल की एक बच्ची,रेस्क्यू के बाद निकाला सुरक्षित  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    22-11-2025

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के भट्टाकुफर चाैक पर बीच सड़क पर अचानक बने बड़े गड्ढे में स्कूल की एक बच्ची गिर गई। बच्ची को काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। 

बच्चों को लेकर ऑकलैंड स्कूल लेकर जा रही एचआरटीसी की बस भट्टाकुफर चाैक पर खड़ी थी। इसी दाैरान अचानक बीच सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया और बस का एक टायर इसमें चला गया। इसी दाैरान बस में चढ़ रही एक बच्ची सीधे गड्ढे में गिर गई। 

इसके बाद बच्ची को रस्सियों की मदद से बाहर निकाला गया। जमीन धंसने से सड़क पर करीब 10 फीट गहरा और पांच फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। वहीं स्थानीय पार्षद व लोगों ने एनएचएआई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।  गड्ढा करीब 15 फीट गहरा बताया जा रहा है। 

स्थानीय पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि एनएचएआई ढली के लिए फोरलेन व टनल का निर्माण कर रहा है। लेकिन एनएचएआई व फोरलेन कंपनी की मिलीभगत से यहां बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है। कहा कि भट्टाकुफर में मुख्य सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। 

आसपास मकानों में दरारें आई हैं। जिस मकान की नींव ही हिल गई है, उसे मुआवजे से क्या लाभ मिलेगा। कहा कि जमीन धंसने से क्षेत्र में खतरा बढ़ गया है। लोगों का दावा है कि सड़क के नीचे फोरलेन की टनल बनाई जा रही है जिससे जमीन धंस गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow