प्रदेश में सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट,पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े कर्मियों की छुट्टियां रद्द 

देश के कई शहरों पर पाकिस्तान की ओर से की हमले की कोशिश के बाद हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रदेश में सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। विशेषकर प्रदेश के पर्यटन स्थलों, शक्तिपीठों, जल विद्युत परियोजनाओं और सीमावर्ती क्षेत्रों को अलर्ट पर

May 10, 2025 - 16:29
May 10, 2025 - 16:35
 0  51
प्रदेश में सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट,पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े कर्मियों की छुट्टियां रद्द 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला     10-05-2025

देश के कई शहरों पर पाकिस्तान की ओर से की हमले की कोशिश के बाद हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रदेश में सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। विशेषकर प्रदेश के पर्यटन स्थलों, शक्तिपीठों, जल विद्युत परियोजनाओं और सीमावर्ती क्षेत्रों को अलर्ट पर रखा गया है। 

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।  पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर और चंडीगढ़ जैसे बड़े शहर हिमाचल से सटे हैं, जबकि जम्मू की भी हिमाचल के साथ सीमा लगती है। 

हमले की आशंका के चलते हिमाचल पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश की चारों रेंज को सतर्क रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शिमला रेंज, सेंट्रल रेंज, साउथ रेंज और नॉर्थ रेंज के डीआईजी को पुलिस मुख्यालय से निरंतर संपर्क में रहने और हर अपडेट की सूचना देने के लिए कहा है।

प्रदेश के पर्यटन स्थलों विशेषकर कुल्लू-मनाली, धर्मशाला-मैक्लोडगंज, चंबा-खजियार और शिमला में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत दें। बताया जा रहा है कि प्रदेश में आने वाले संदिग्धों को लेकर कड़ी नजर रखी जा रही है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा को पुख्ता किया गया है। 

सीएम सुक्खू ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा पठानकोट में किए गए ड्रोन अटैक के मद्देनजर हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्र नूरपुर और इंदौरा में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। दोनों जगह पुलिस अधीक्षकों से बातचीत कर फीडबैक लिया है। परिस्थितियां देखते हुए सरकार ने छुट्टियों में भी आपदा प्रबंधन, सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग को 24 घंटे कार्यरत रहने के निर्देश दिए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow