पालमपुर भाजपा का जयराम को जन्मदिन का तोहफा, हाथ छोड़ 16 कांग्रेसी परिवारों ने पकड़ा कमल
जन्मदिन के शुभ अवसर पर 16 कांग्रेसी परिवारों ने कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों से तंग आकर और त्रिलोक कपूर की कार्य पद्धति व सबको साथ लेकर चलने वाली नीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा
यंगवार्ता न्यूज़ - पालमपुर 06-01-2026
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर पालमपुर विधानसभा भाजपा द्वारा प्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय पालमपुर में एक कार्यक्रम व प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें जन्मदिन के शुभ अवसर पर 16 कांग्रेसी परिवारों ने कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों से तंग आकर और त्रिलोक कपूर की कार्य पद्धति व सबको साथ लेकर चलने वाली नीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।
प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कहा कि यह संयोग ही है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के जन्मदिन पर कांग्रेस के रहे डिप्टी मेयर अनीश नाग ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।
उसके बाद जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती थी, तो पालमपुर विधानसभा के नगरी जोन के 62 परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास जताकर पार्टी में शामिल हुए और आज नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जी के जन्मदिन के मौके पर भी पालमपुर शहरी मंडल से 16 परिवारों ने भाजपा पर अपना विश्वास व्यक्त किया।
कपूर ने कहा कि राजपुर क्षेत्र से कई वर्षों से जनता के बीच में समाज सेवा कर रही पूर्व जिला परिषद व पूर्व प्रधान किरण धीमान व 15 अन्य परिवारों ने कांग्रेस से तंग होकर आज जय राम जी के जन्मदिन पर भाजपा में शामिल होकर जन्मदिन का तोहफा दिया है।
त्रिलोक कपूर ने जन्मदिन के शुभ अवसर पर जयराम ठाकुर द्वारा पालमपुर में किए गए विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व में रही जयराम ठाकुर के सरकार द्वारा पालमपुर को सबसे बड़ा तोहफा नगर निगम के रूप में दिया और यह कोई आसान काम नहीं था क्योंकि 3000 की जनसंख्या वाले पालमपुर को नगर निगम की जरूरत के अनुसार कई पंचायत को जोडक़र 40 हजार की जनसंख्या में बदलकर इस कार्य को किया।
पालमपुर को छोडक़र कई ऐसे शहर भी थे जो की जिला हेड क्वार्टर थे पर उनको छोडक़र एक उप मंडल में नगर निगम देना एक बहुत बड़ा साहसिक कदम था और उसी के कारण आज केंद्र सरकार से पालमपुर के विकास के लिए नगर निगम में करोड़ों रुपए मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मौके पर मैं पूर्व में रहे मुख्यमंत्री आदरणीय शांता कुमार जी का भी धन्यवाद क
What's Your Reaction?

