उपमुख्यमंत्री ने सड़क हादसे की जाँच के दिए आदेश,देर रात दुर्घटनास्थल का जायजा लेने पहुँचे नाहन 

Jan 10, 2026 - 19:29
 0  23
उपमुख्यमंत्री ने सड़क हादसे की जाँच के दिए आदेश,देर रात दुर्घटनास्थल का जायजा लेने पहुँचे नाहन 

भाजपा अध्यक्ष ने मेडिकल कॉलेज में घायलों से की मुलाकात

सड़क हादसे में 14 मृतकों की संख्या,दुर्घनाग्रस्त निजी बस में 66 लोग थे सवार

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    10-01-2026

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री देर रात करीब 11 बजे  हरिपुरधार पहुंचे और यहां दुर्घटना स्थल का जायजा लिया मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और चौपाल के भाजपा विधायक बलबीर वर्मा भी मौजूद रहे।

मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दुःखद सड़क हादसे में करीब 14 लोगों की जान गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है । उन्होंने कहा कि पूरे मामले को लेकर प्रशासन ने मुस्तेदी के साथ कार्य किया है।

उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सड़क हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं और उसके बाद ही सड़क हादसे के कारणों का पता चल पाएगा। 2 दुर्घटनाग्रस्त बस में जिला शिमला की चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल थे भाजपा के चौपाल से विधायक बलबीर वर्मा भी घायलों का हाल जानने हरिपुरधार पहुंचे और दुर्घटना स्थल का भी जायजा लिया। 

उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्यों में बड़ी भूमिका निभाई है और समय रहते घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />