कुल्लू में हत्याओं का सिलसिला जारी, चार दिन में तीन मर्डर,जांच में जुटी पुलिस  

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले चार दिनों के भीतर हत्या की तीन वारदातों ने देवभूमि कुल्लू में सनसनी फैला दी

Jan 10, 2026 - 13:06
 0  23
कुल्लू में हत्याओं का सिलसिला जारी, चार दिन में तीन मर्डर,जांच में जुटी पुलिस  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू    10-01-2026

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले चार दिनों के भीतर हत्या की तीन वारदातों ने देवभूमि कुल्लू में सनसनी फैला दी है। ताजा दो मामलों में एक थाना सैंज क्षेत्र में और दूसरा पतलीकुहल में सामने आया है। इन घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है।

पतलीकुहल में दो नेपाली नागरिकों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना दो व्यक्तियों के बीच हुए विवाद का परिणाम थी, जो गंभीर लड़ाई में बदल गया। वहीं, सैंज थाना क्षेत्र में भी मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की जान चली गई। 

यह मामला 4 जनवरी का बताया जा रहा है, जिसमें घायल हुए व्यक्ति ने बाद में दम तोड़ दिया। इन घटनाओं के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस गहन जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि दोनों ही मामलों में हत्या की प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों ही घटनाओं में शामिल दो-दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के संपूर्ण षड्यंत्र का पर्दाफाश हो सके। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow