मनाली में देह व्यापार के  गिरोह क पर्दाफाश, दो युवकों समेत चार लड़कियों रेस्क्यू

हिमाचल प्रदेश के मनाली में दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं और चार लड़कियों को जबरन देह व्यापार के धंधे में फंसा पाए जाने के बाद रेस्क्यू किया

Dec 28, 2025 - 12:00
 0  45
मनाली में देह व्यापार के  गिरोह क पर्दाफाश, दो युवकों समेत चार लड़कियों रेस्क्यू
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मनाली    28-12-2025

हिमाचल प्रदेश के मनाली में दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं और चार लड़कियों को जबरन देह व्यापार के धंधे में फंसा पाए जाने के बाद रेस्क्यू किया गया।पुलिस ने मनाली में एक और देह व्यापार के गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना प्रभारी मनीष शर्मा मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार मालरोड और बाहणु पुल के आसपास गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। बाहणु पुल के पास जाल बिछाकर दोनों युवकों को दबोचा गया, जो 22 वर्षीय निक्की परमार उर्फ योगी और धर्मेंद्र सोल्की बताए गए हैं। दोनों मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं। 

पुलिस ने लड़कियों को सुरक्षित बचा लिया है और आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। उधर, डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि अभियान के तहत अब  तक कई गिरोह के सदस्य पकड़े जा चुके हैं और कार्रवाई लगातार जारी है। 

पुलिस ने पर्यटन नगरी मनाली में देह व्यापार से जुड़ा दूसरा गिरोह पकड़ा है। बाहरी राज्यों से लाकर लड़कियों को इस धंधे में धकेला जा रहा है। पर्यटन सीजन के दौरान ऐसे गिरोह के सक्रिय होने की संभावना अधिक जताई जा रही है। पुलिस ने बीते रविवार को भी मालरोड में सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow