ऊना में स्वां नदी में अवैध खनन गतिविधियों की निगरानी में कोताही बरतने पर दो बीट पुलिस कांस्टेबल निलंबित

ऊना में हाल ही में हुए गोलीकांड के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने स्वां नदी में अवैध खनन गतिविधियों की निगरानी में कोताही बरतने पर दो बीट पुलिस कांस्टेबलों को निलंबित

Nov 30, 2025 - 11:40
Nov 30, 2025 - 11:44
 0  24
ऊना में स्वां नदी में अवैध खनन गतिविधियों की निगरानी में कोताही बरतने पर दो बीट पुलिस कांस्टेबल निलंबित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   30-11-2025

ऊना में हाल ही में हुए गोलीकांड के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने स्वां नदी में अवैध खनन गतिविधियों की निगरानी में कोताही बरतने पर दो बीट पुलिस कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के पुलिस अधीक्षक अमित यादव के नेतृत्व में रामपुर गांव स्थित स्वां नदी क्षेत्र में चार ट्रैक्टर ट्रालियां अवैध खनन करते हुए पकड़ी गईं। 

इस दौरान सभी ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त कर उनके मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इसके साथ ही क्षेत्र में निगरानी के लिए तैनात दो बीट पुलिस कांस्टेबलों को उनकी लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा कि स्वां नदी क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम के लिए पुलिस की विशेष तैनाती की गई थी, लेकिन बावजूद इसके खनन गतिविधियां जारी थीं। 

जांच में यह पाया गया कि दो पुलिस कर्मियों ने अपनी ड्यूटी के दौरान सतर्कता नहीं बरती, जिसके कारण अवैध खनन चलता रहा। इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन सख्त कदम उठाएगा और जो भी आदेशों की अवहेलना करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow