बद्दी महिला थाना की कार्यप्रणाली से वाकिफ हुए छात्र-छात्राएं, थाना प्रभारी सुशील धीमान ने सिखाई कानून की बारीकियां

बद्दी पुलिस ने  (स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरियंशियल लर्निंग प्रोग्राम) के तहत छात्रों को पुलिस कार्यप्रणाली और चुनौतियों से परिचित कराने का अनूठा कदम उठाया है। इस प्रोग्राम में बद्दी के थानों से अलग अलग स्कूलों का  चयन किया

Jan 2, 2025 - 19:39
Jan 2, 2025 - 20:07
 0  65
बद्दी महिला थाना की कार्यप्रणाली से वाकिफ हुए छात्र-छात्राएं, थाना प्रभारी सुशील धीमान ने सिखाई कानून की बारीकियां

यंगवाता न्यूज़ - बद्दी     02-01-2025

बद्दी पुलिस ने  (स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरियंशियल लर्निंग प्रोग्राम) के तहत छात्रों को पुलिस कार्यप्रणाली और चुनौतियों से परिचित कराने का अनूठा कदम उठाया है। इस प्रोग्राम में बद्दी के थानों से अलग अलग स्कूलों का  चयन किया गया है। इन छात्रों को बद्दी पुलिस की वर्किंग, चुनौतियों और उनके समाज से जुड़ाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। 

इस अभियान के तहत राजकीय उच्च विद्यालय बुड बद्दी के विद्यार्थियों को कम्युनिटी पुलिसिंग से अवगत कराया गया। थाना प्रभारी सुशील धीमान ने उन्हें कानून की बारीकियां सिखाईं। सुशील धीमान ने कहा  कि  छात्रों को थाने के कामकाज से लेकर अन्य पुलिस कार्यालयों की गतिविधियों तक की जानकारी दी जाएगी। 

सुशील धीमान ने कहा कि भ्रमण के दौरान छात्रों को एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, रजिस्टर में एंट्री, विवेचना का संचालन, और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा। साथ ही, उन्हें पुलिस की चुनौतियों, सामुदायिक पुलिसिंग, और कम्युनिकेटिव तरीके से सहायता करने के तौर-तरीकों से भी अवगत कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />