माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं का B.SC नर्सिंग तृतीय वर्ष के परिणाम में शानदार प्रदर्शन 

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, मंडी द्वारा बी.एससी. नर्सिंग तृतीय वर्ष का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया

Apr 23, 2025 - 16:02
Apr 23, 2025 - 16:04
 0  38
माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं का  B.SC नर्सिंग तृतीय वर्ष के परिणाम में  शानदार प्रदर्शन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     23-04-2025

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, मंडी द्वारा बी.एससी. नर्सिंग तृतीय वर्ष का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। 

कॉलेज का परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जो संस्थान की उत्कृष्ट शिक्षण गुणवत्ता और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को दर्शाता है। इस परीक्षा परिणाम में कॉलेज की छात्रा नेहा चौहान पुत्री यशपाल ने प्रदेश स्तर पर आठवां स्थान (SGPA Score) प्राप्त किया है, जबकि मुस्कान पुत्री महेंद्र सिंह ने नवां स्थान (SGPA Score) हासिल कर कॉलेज को गौरवान्वित किया है। 

कॉलेज स्तर पर भी छात्राओं का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। नेहा चौहान ने प्रथम स्थान, मुस्कान ने द्वितीय स्थान तथा सुहानी पुत्री बलदेव चौहान व सुनिधि पुत्री कृष्ण लाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है।
     
कॉलेज के अध्यक्ष अनिल जैन, सेक्रेटरी सचिन जैन एवं प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस सहित समस्त स्टाफ ने सभी छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष अनिल जैन ने इस अवसर पर कहा कि, “हमारी छात्राएं न केवल प्रदेश, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सेवाएं देकर नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं। 

यह केवल माता पद्मावती कॉलेज ही नहीं, बल्कि सिरमौर जिले के लिए भी गर्व का विषय है।” उन्होंने कहा कि कॉलेज छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow