राजस्व मंत्री ने आपदा प्रभावित स्याठी गांव का किया दौरा, कहा प्रत्येक प्रभावित तक मदद पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास और जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को धर्मपुर उपमंडल के स्याठी गांव का दौरा किया। उन्होंने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया

Jul 26, 2025 - 16:37
Jul 26, 2025 - 16:52
 0  31
राजस्व मंत्री ने आपदा प्रभावित स्याठी गांव का किया दौरा, कहा प्रत्येक प्रभावित तक मदद पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मपुर    26-07-2025

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास और जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को धर्मपुर उपमंडल के स्याठी गांव का दौरा किया। उन्होंने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना। 

इसके पश्चात धर्मपुर में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक राहत पहुंचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। आपदा के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं 24 घंटे के भीतर स्याठी गांव पहुंचे और प्रभावितों को ढाढ बंधाने के साथ ही प्रशासन को राहत एवं पुनर्वास कार्यों के बारे में निर्देशित किया। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और पुनर्निर्माण के कामों में कोई कोताही न हो और इन्हें तेजी से पूरा किया जाए। घर बनाने को प्रभावितों को सात लाख रुपये तक की राहत जगत सिंह नेगी ने कहा कि जिन लोगों के घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं, उन्हें 7-7 लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी। यह देश में अब तक किसी राज्य सरकार द्वारा दी गई सबसे बड़ी सहायता राशि है। 

घर बनाने के लिए भूमि की उपलब्धता बड़ी चुनौती है, क्योंकि ज़्यादातर खाली ज़मीन वन भूमि के तहत आती है। इस समस्या को सुलझाने के लिए राज्य विधानसभा से एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र को वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जिन परिवारों की आजीविका वन भूमि पर निर्भर है, वे वन अधिकार अधिनियम के तहत जमीन के लिए पात्र हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow