शिमला में 24 दिसंबर से विंटर कार्निवल शुरू,मशहूर पंजाबी गायक रोहनप्रीत और पूजा पंडित देंगी प्रस्तुति  

ऐतिहासिक रिज मैदान पर 24 दिसंबर से शुरू होने वाले विंटर कार्निवल को लेकर नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार स्टार नाइट पर मशहूर पंजाबी गायक रोहनप्रीत और पूजा पंडित प्रस्तुति देंगी

Dec 21, 2025 - 15:43
Dec 21, 2025 - 16:08
 0  27
शिमला में 24 दिसंबर से विंटर कार्निवल शुरू,मशहूर पंजाबी गायक रोहनप्रीत और पूजा पंडित देंगी प्रस्तुति  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     21-12-2025

ऐतिहासिक रिज मैदान पर 24 दिसंबर से शुरू होने वाले विंटर कार्निवल को लेकर नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार स्टार नाइट पर मशहूर पंजाबी गायक रोहनप्रीत और पूजा पंडित प्रस्तुति देंगी।

पहली संध्या पर रोहनप्रीत और पूजा पंडित सात से लेकर रात दस बजे तक रेशमी रुमाल... दो गल्लां... और 52 गज का दामन... जैसे हिट गानों की दमदार प्रस्तुति देते हुए शिमला के सर्द माहौल को पूरी तरह गरमा देंगे। बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर हेमा सरदेसाई, काॅमेडियन अब्राहिम कुरैशी एक जनवरी को प्रस्तुति देंगे। 

नगर निगम के अनुसार कार्निवल के पहले दिन दोपहर तीन बजे के करीब 200 महिलाओं की मालरोड पर महानाटी होगी।  वहीं शाम 5:00 से 6:30 बजे तक वायस ऑफ शिमला का आयोजन होगा। इसके बाद रात सात बजे स्टार नाइट शुरू होगी।   मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। महापौर ने बताया कि इस कार्निवल का उद्देश्य हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और सर्दियों के मौसम में पर्यटन को प्रोत्साहित करना है।

कार्निवल के दौरान दर्शकों को न केवल संगीत और नृत्य का आनंद मिलेगा, बल्कि लोक कला, स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजन का भी मजा भी उठा सकेंगे। दूसरी ओर सुबह के समय महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल ने टाउन हॉल में एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा और पुलिस के अधिकारियों के साथ कार्निवल को लेकर बैठक भी की।

इसमें सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में आयुक्त भूपेंद्र अत्री, संयुक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा भी शामिल रहे। वहीं  नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि विंटर कार्निवल का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार भी मनोरंजन, संस्कृति और उत्सव का संगम लोगों को देखने के लिए मिले इसलिए कार्निवल में पंजाबी गायक रोहनप्रीत से लेकर कई कलाकार प्रस्तुति देंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow