सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 6 लाख बच्चों को कवर करने का लक्ष्य

देशभर में आज प्लस पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश में 5 वर्ष से कम आयु के लगभग 6.24 लाख बच्चों को पोलियो कीदो बूंदें पिलाई जाएंगी। इसके लिए सभी जिलों में 5,793 पोलियो बूथ स्थापित किए गए

Dec 21, 2025 - 15:38
Dec 21, 2025 - 16:08
 0  18
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 6 लाख बच्चों को कवर करने का लक्ष्य

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   21-12-2025

देशभर में आज प्लस पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश में 5 वर्ष से कम आयु के लगभग 6.24 लाख बच्चों को पोलियो कीदो बूंदें पिलाई जाएंगी। इसके लिए सभी जिलों में 5,793 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। शिमला के कमला नेहरू अस्पताल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूखने अभियान की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान को पूरी गंभीरता और मजबूती के साथ चलाया जा रहा है। पहाड़ी और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद प्रदेशभर में आज पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई है। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान के तहत पांच वर्ष तक की आयु के करीब 6 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी आवश्यक दवाइयां समय पर अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचा दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि पहले चरण के बाद अभियान का अगला चरण भी तय कार्यक्रम के अनुसार चलाया जाएगा। यदि कोई बच्चा टीकाकरण से छूट जाता है तो स्वास्थ्य कर्मी उसके घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएंगे, ताकि “नो चाइल्ड मिस” का लक्ष्य हर हाल में हासिल किया जा सके। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और पोलियो मुक्त हिमाचल के लक्ष्य को बनाए रखने के लिए अभियान में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow