प्रदेश के आढ़ती से सेब खरीद के नाम पर  44.53 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मामला दर्ज 

हिमाचल प्रदेश के एक आढ़ती से 44.53 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। वहीं, पुलिस ने आरोप लदानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। सेब खरीद के नाम पर आढ़ती के साथ 44.53 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला

Dec 21, 2025 - 15:48
 0  17
प्रदेश के आढ़ती से सेब खरीद के नाम पर  44.53 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मामला दर्ज 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21-12-2025

हिमाचल प्रदेश के एक आढ़ती से 44.53 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। वहीं, पुलिस ने आरोप लदानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। सेब खरीद के नाम पर आढ़ती के साथ 44.53 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ ढली पुलिस स्टेशन में केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी लदानी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पुलिस के पास विकास शर्मा मैसर्ज विकास फ्रूट कंपनी, दुकान नंबर 4, एपीएमसी सब्जी मंडी ढली शिमला ने शिकायत दर्ज करवाई।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में सेब के सीजन के दौरान पवन कुमार उर्फ पबन कुमार उर्फ मिथुन निवासी गांव घुघुरमल पोस्ट ऑफिस हटखोला शाहपुर नॉर्थ दीनाजपुर पश्चिम बंगाल सेक्टर-1 न्यू शिमला में रहता था। आरोपी पवन ने उनकी दुकान से सेब सीजन के दौरान 1,18,25,310 रुपये के सेब खरीदे। आरोपी ने उन्हें 73,71,316 रुपये का भुगतान किया गया। 

यह भुगतान पंजाब नेशनल बैंक की शाखा संजौली में उनकी फर्म के नाम पर खोले बैंक खाते में किया गया लेकिन बकाया राशि 44,53,994 का भुगतान अभी तक नहीं किया है। इस वजह से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लदानी के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने कहा कि मामले की छानबीन शुरू करवा दी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow