गंगा संरक्षण समिति की 71वीं बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में आयोजित

जिला गंगा संरक्षण समिति की 71 वीं बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई

Mar 25, 2026 - 15:45
Mar 25, 2026 - 16:06
 0  5
गंगा संरक्षण समिति की 71वीं बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में आयोजित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

सनी वर्मा - हरिद्वार   25-03-2026

जिला गंगा संरक्षण समिति की 71 वीं बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध ने जल संस्थान हरिद्वार एवं पेय जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया की वे अपने विभाग द्वारा संचालित एस.टी.पी की नियमित रूप से मॉनीटरिंग करें। 

साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को जनपद हरिद्वार में संचालित गौशालाओं  के संबंध में सूची तैयार करने के निर्देश दिए,किसी भी गोशाला एवं डेयरी का गोबर एवं गंदगी गंगा में न जाए तथा इस पर कड़ी निगरानी करने के भी निर्देश दिए गए।
        
प्रभागीय वनाधिकारी ने नगर निगम एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में गंगा में नालों का गंदा पानी एवं कूड़ा कचरा न जाये, इसके उचित प्रबन्धन करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि जिन घाटों एवं क्षेत्रों में अतिक्रमण है उन पर आवश्यक कार्यवाही तत्परता से की जाए।
       
बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम मीनाक्षी मित्तल,आर ओ यूके पीसीबी डॉ राजेंद्र सिंह,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, उप मुख्य नगर अधिकारी दीपक गोस्वामी, सहायक अभियंता जल संस्थान अब्दुल रशीद, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानद जोशी,जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे सत्यदेव आर्य, समिति के सदस्य रामेश्वर गौड़,मनोज निषाद,संजय सकलानी एवं सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow