लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बंजार के जीभी के तांदी गांव में आगज़नी की घटना से प्रभावित गांव का किया दौरा 

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को बंजार के जीभी के निकट तांदी गांव में बुधवार को हुई आगज़नी की घटना से प्रभावित गांव का दौरा किया

Jan 3, 2025 - 19:49
Jan 3, 2025 - 21:14
 0  96
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बंजार के जीभी के तांदी गांव में आगज़नी की घटना से प्रभावित गांव का किया दौरा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     03-01-2025

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को बंजार के जीभी के निकट तांदी गांव में बुधवार को हुई आगज़नी की घटना से प्रभावित गांव का दौरा किया।

उन्होंने आगजनी से प्रभावित लोगों के लिए चलाए गए राहत कार्यों का जायज़ा लिया। उन्होंने प्रभावितों के लिए राहत के तौर पर निजी रूप से डेढ़ लाख रुपए की राशि प्रदान की।
 
उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी प्रभावितों की जो आवश्यकता होगी उसको को पूरा किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर बिजली, पानी आदि की व्यवस्था को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि गांव के लिए सड़क को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा तथा मार्च महीने के पश्चात पूरी सड़क को पक्का करने का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। 

ताकि गांव में मकानो के पुनर्निर्माण के लिए सामग्री आसानी से पहुंचाई जा सकेl उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत भी की। प्रभावित ग्रामीणों ने उनका मदद के लिए आभार जताया। इस अवसर पर एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां, एसडीएम पंकज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow