बौंस में ऋषि पराशर के नए मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

दरंग विधान सभा क्षेत्र के  बौंस में ऋषि पराशर के नए मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष पहुंचे औऱ देवता का आशीर्वाद लिया। देवता कमेटी ने उनका यहां पहुँचने पर स्वागत किया। यह मंदिर पराशर ऋषि के मंदिर के समकालीन हैं। चार साल में इस मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण हुआ

Oct 29, 2024 - 20:41
Oct 29, 2024 - 21:08
 0  51
बौंस में ऋषि पराशर के नए मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी   29-10-2024

दरंग विधान सभा क्षेत्र के  बौंस में ऋषि पराशर के नए मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष पहुंचे औऱ देवता का आशीर्वाद लिया। देवता कमेटी ने उनका यहां पहुँचने पर स्वागत किया। यह मंदिर पराशर ऋषि के मंदिर के समकालीन हैं। चार साल में इस मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण हुआ है। 

क्षेत्र में इसकी बहुत मान्यता है। देवता कारकुनों का मानना है कि बारिश न होने पर देव गणपति इस मंदिर में आकर पराशर देव का आह्वाहन करते हैं तो शत प्रतिशत बारिश होती है। आज भी मंडी और कुल्लू जिला में देवता की बहुत मान्यता है। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने मंदिर कमेटी को 21000 रुपये जी ऐच्छिक निधि दी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने देवलुओं को धनतेरस और दीवाली की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान उनके साथ बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />