24 वर्षीय युवती अंशिका की निर्मम हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रवेश कुमार ने कबूला अपना गुनाह जानिए 

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा की उप तहसील जोल की वैरियां पंचायत की 24 वर्षीय युवती अंशिका की निर्मम हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रवेश कुमार ने अपना गुनाह कबूल कर लिया

Sep 26, 2025 - 15:33
Sep 26, 2025 - 15:44
 0  58
24 वर्षीय युवती अंशिका की निर्मम हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रवेश कुमार ने कबूला अपना गुनाह जानिए 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    26-09-2025

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा की उप तहसील जोल की वैरियां पंचायत की 24 वर्षीय युवती अंशिका की निर्मम हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रवेश कुमार ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस पूछताछ में प्रवेश कुमार ने बताया कि उस पर शादी का दबाव बनाया जा रहा था, जबकि वह शादी नहीं करना चाहता था। 

पीछा छुड़ाने के लिए उसने पहले ही अंशिका को रास्ते से हटाने की साजिश रच ली थी। पुलिस के अनुसार 23 सितंबर की रात प्रवेश ने अंशिका को बुलाकर उसकी हत्या की। अभी तक प्रवेश यह स्पष्ट नहीं कर पाया है कि हत्या में किस हथियार का इस्तेमाल किया गया और शव को जलाने के लिए किस सामग्री का प्रयोग हुआ।

वहीं, दूसरा आरोपी संजीव कुमार की भूमिका अब भी संदिग्ध बनी हुई है। जानकारी है कि संजीव कुमार प्रवेश को छोड़ने के लिए जम्मू तक गया था, लेकिन उसकी संलिप्तता पर अभी खुलासा बाकी है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक और आक्रोश में डाल दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा, जिसके बाद गुरुवार सुबह अंशिका का अंतिम संस्कार किया गया। 

पूरे गांव में मातम का माहौल रहा। जहां 24 सितंबर को उसकी डोली सजने वाली थी, वहीं 25 सितंबर को परिजन कंधों पर बेटी की अर्थी उठाने को मजबूर हो गए। अंशिका की अंतिम यात्रा में भीड़ उमड़ी। बच्चे, जवान और बुजुर्ग सभी की आंखें नम थीं। महिलाओं के करुण क्रंदन और परिजनों के विलाप से पूरा गांव गूंज उठा। हर जुबान पर यही मांग थी कि कातिल को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। 

पुलिस ने बुधवार रात जम्मू से प्रवेश कुमार को पकड़कर चौकी जोल लाया, जबकि उसके चाचा संजीव कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। बताया जा रहा है कि संजीव भी इस शादी के खिलाफ था और उसने कई बार इसका विरोध किया था। 

पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूछताछ के जरिए हत्या में प्रयुक्त हथियार को जल्द बरामद किया जाएगा। संजीव कुमार की भूमिका स्पष्ट करने के लिए उससे भी गहन पूछताछ की जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow