पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में बदलाव आने के आसार,राज्य के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की संभावना 

माैसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 22 जनवरी की रात से व्यापक बारिश होने की संभावना है।  पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। राज्य के कई हिस्सों में चार दिन बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान

Jan 21, 2026 - 16:17
Jan 21, 2026 - 16:18
 0  18
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में बदलाव आने के आसार,राज्य के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की संभावना 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21-01-2026

माैसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 22 जनवरी की रात से व्यापक बारिश होने की संभावना है।  पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। राज्य के कई हिस्सों में चार दिन बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 

राज्य में शीतलहर का असर लगातार जारी है। 20 स्थानों पर रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। बरठीं, हमीरपुर, मंडी, ऊना व कांगड़ा में शीतलहर चली। आज शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 4.4, भुंतर 1.2, कल्पा -2.2, धर्मशाला 5.8, ऊना 3.0, नाहन 6.3, पालमपुर 2.0, सोलन 1.7, मनाली 1.2, कांगड़ा 3.8, मंडी 2.9, बिलासपुर 4.5, हमीरपुर 1.9, जुब्बड़हट्टी 6.0, कुफरी 2.8, कुकुमसेरी -6.8, नारकंडा 1.0, रिकांगपिओ 0.3, सेऊबाग 0.0, बरठीं 1.3, चाैपाल 3.2, कसाैली 6.3, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 7.6, देहरा गोपीपुर 8.0, ताबो -6.7 व नेरी में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 6-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 24 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों पर एक-दो जगह पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 21 और 25 जनवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जबकि 22, 26 और 27 जनवरी को राज्य में कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 23 जनवरी को राज्य में ज्यादातर जगहों पर बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow