एस् एफआई हिमाचल् प्रदेश् विश्विद्यालय् इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता आयोजित 

आज पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, जिसमें महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में एस एफ आई हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय  ने भी खेल प्रतियोगिता का  आयोजन

Mar 8, 2025 - 20:02
Mar 8, 2025 - 20:07
 0  24
एस् एफआई हिमाचल् प्रदेश् विश्विद्यालय् इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता आयोजित 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    08-03-2025

आज पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, जिसमें महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में एस एफ आई हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय  ने भी खेल प्रतियोगिता का  आयोजन किया, जिसमें विश्वविद्यालय  के  लडकियों ने भाग लिया जिसमे उनका  उल्लेखनीय योगदान रहा।

प्रतियोगिता  का शुभारंभ एस एफ आई विश्विद्यालय इकाई सचिव रितेश  द्वारा किया गया।  रितेश ने काहा की  "महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनकी भागीदारी के बिना किसी भी राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है। आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, खेल, व्यवसाय और सामाजिक कार्यों में अद्वितीय योगदान दे रही हैं। हमें महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाइए ।

खेल प्रतियोगिता  के दौरान इकाई अध्यक्ष अंकुश राणा  ने  कहा कि "इस वर्ष का महिला दिवस का विषय ' अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र की थीम है ' सभी महिलाओं और लड़कियो के लिए अधिकार,समानता और सशक्तिकरण'। जो हमें यह याद दिलाता है कि महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें हर क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करना आवश्यक है। 

महिला सशक्तिकरण केवल समाज की प्रगति के लिए ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी जरूरी है।महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इस खेल प्रतियोगिता  के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा के महत्व को समझने और नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।

एस एफ आई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई की खेल प्रतियोगिता मे 100 लड़कियों ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता मे बहुत सी गतिविधियां कराई गई ओर इन गतिविधियो मे लड़कियो ने बड़ चढ़ कर भाग लिया । खेल प्रतियोगिता मे 100 मीटर की दौड़ कराई गयी जिसमे प्रथम स्थान वीणा ने प्राप्त किया । 

इस प्रतियोगिता मे हाई जम्प ओर लोंग जम्प कराया गया हाई जम्प मे पहला स्थान सृष्ठी ओर लोंग जम्प मे वीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । खेल प्रतियोगिता के अंत मे सभी प्रतिभागी को पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

एस एफ आई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय  हमारे देश ओर दुनिया मे  महिलाओं के ऊपर हो रहे शोषण ओर हमारे समाज मे फेले पितृस्तात्मक सोच ओर प्रचलन कर खिलाफ आवाज उठाने वाली महिला हित की बात रखने वाली माहिलाओ की कुर्बानियों ओर प्रायसो का सम्मान करती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow