मुख्यमंत्री ने पांगी घाटी की 1926 महिलाओं को ‘प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के अंतर्गत जारी की किश्त

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने  पांगी घाटी के किलाड़ में आयोजित 78वें हिमाचल दिवस समारोह के दौरान ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के तहत 1,926 महिलाओं को अप्रैल, मई और जून महीनों की तीन किश्तों के रूप में 4,500 रुपये प्रति लाभार्थी जारी

Apr 15, 2025 - 15:58
Apr 15, 2025 - 15:58
 0  77
मुख्यमंत्री ने पांगी घाटी की 1926 महिलाओं को ‘प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के अंतर्गत जारी की किश्त

औपचारिकताएं पूरी होने पर शेष पात्र महिलाओं को भी योजना का लाभ देने की घोषणा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     15-04-2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने  पांगी घाटी के किलाड़ में आयोजित 78वें हिमाचल दिवस समारोह के दौरान ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के तहत 1,926 महिलाओं को अप्रैल, मई और जून महीनों की तीन किश्तों के रूप में 4,500 रुपये प्रति लाभार्थी जारी किए। 

इस योजना के अंतर्गत कुल 86.67 लाख रुपये की राशि वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने पांगी घाटी की सभी शेष पात्र महिलाओं को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने पर योजना का लाभ प्रदान करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जनवरी, 2025 से 31 मार्च, 2026 के बीच 21 वर्ष की आयु पूरी करने वाली महिलाओं के अलावा घरेलू सहायिकाओं को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।  मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले सरकारी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। 

इनमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला फिंडपार से जेबीटी शिक्षक देवी चरण, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुलाल से जेबीटी शिक्षक सुरिंद्र कुमार, नागरिक अस्पताल किलाड़ से सर्जन डॉ. विशाल शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़ के प्रधानाचार्य भगवान दास चौहान, पांगी के तहसीलदार शांता कुमार, राजकीय महाविद्यालय पांगी से भूगोल की सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रोमिला देवी और पांगी पुलिस स्टेशन के एसएचओ जोगिंदर सिंह शामिल थे। 

मुख्यमंत्री ने वर्ष, 2024 के लिए राज्य के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस थानों को सम्मानित किया। बिलासपुर सदर पुलिस थाना, मंडी जिले के बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना और कांगड़ा जिले के डमटाल पुलिस थाना को अपराध नियंत्रण, जांच और समग्र प्रदर्शन में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। ऊना स्थित महिला पुलिस थाने को हिमाचल प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस थाने के रूप में सम्मानित किया गया। 

समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा मुख्यमंत्री ने परेड में भाग लेने वाले दलों और सांस्कृतिक टीमों को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />