सेतु बंधन प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के लोक निर्माण विभाग को केंद्र की ओर से 21 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी

सेतु बंधन प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के लोक निर्माण विभाग को केंद्र की ओर से 21 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी की है। यह राशि ऊना जिला में निर्माणाधीन पुल के चल रहे कार्य की एवज में जारी

Feb 20, 2026 - 14:21
Feb 20, 2026 - 14:22
 0  3
सेतु बंधन प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के लोक निर्माण विभाग को केंद्र की ओर से 21 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   20-02-2026

सेतु बंधन प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के लोक निर्माण विभाग को केंद्र की ओर से 21 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी की है। यह राशि ऊना जिला में निर्माणाधीन पुल के चल रहे कार्य की एवज में जारी हुई है। प्रोजेक्ट के तहत राज्य में चार पुलों का निर्माण होना है और इसके लिए प्रदेश को कुल 23.14 करोड़ मिलने हैं। 

बहरहाल पहली किस्त जारी होने से अब निर्माण को और गति मिलेगी। जानकारी के अनुसार वर्ष 2025-26 के तहत हिमाचल प्रदेश में रोड प्रोजेक्ट के तहत 120.36 करोड़ की राशि केंद्र से मिल चुकी है, जबकि सेतु बंधन प्रोजेक्ट के तहत इस वित्त वर्ष में 23.14 करोड़ रुपए प्रदेश को मिलने हैं। 

राज्य में अभी इस प्रोजेक्ट के तहत ऊना जिला की हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वां नदी के ऊपर 560 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। 2024 में यह निर्माण आरंभ हुआ था। विभाग ने 60 फीसदी से अधिक अब तक इस पुल का निर्माण कार्य कर लिया है।

पता चला है कि इस वर्ष राज्य में सेतु बंधन प्रोजेक्ट के तहत जो दो पुलों को मंजूरी मिली है, उनमें हरोली विधानसभा क्षेत्र का ही एक 17.5 मीटर पुल निर्माण और कांगड़ा जिला के तहत आने वाले फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र का ब्यास नदी के ऊपर 800 मीटर स्पैन का ब्रिज शामिल है। वहीं कुल्लू जिला में ब्यास नदी के ऊपर ही 110 मीटर लंबे स्पैन का डबललेन पुल पिरड़ी- तलोगी रोड पर बनना है। 

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ई. एनपी सिंह का कहना है कि सेतु बंधन परियोजना के तहत प्रदेश को 21.07 करोड़ की राशि केंद्र से मिली है। प्रोजेक्ट के तहत राज्य के ऊना, कांगड़ा और कुल्लू जिला में चार पुलों का निर्माण होना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow