भारी नुकसान के बाद यहां के लोगों का साहस और दृढ़ संकल्प सराहनीय , राज्यपाल ने किया आपदा प्रभावित सिराज का दौरा
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज मंडी जिला के सिराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग, बगस्याड़ और जंजैहली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से भेंट कर आवश्यक राहत सामग्री वितरित की। राज्यपाल ने सबसे पहले थुनाग में आपदा प्रभावितों से बातचीत की और कहा कि हाल ही में प्राकृतिक आपदा से थुनाग उपमंडल में निजी संपत्ति, जमीन और पशुधन का भारी नुकसान हुआ है
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज मंडी जिला के सिराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग, बगस्याड़ और जंजैहली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से भेंट कर आवश्यक राहत सामग्री वितरित की। राज्यपाल ने सबसे पहले थुनाग में आपदा प्रभावितों से बातचीत की और कहा कि हाल ही में प्राकृतिक आपदा से थुनाग उपमंडल में निजी संपत्ति, जमीन और पशुधन का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 3 करोड़ रुपये से अधिक की मुआवजा राशि के मामलों को अंतिम स्वीकृति दे दी गई है। स्थानीय लोगों के साहस की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारी नुकसान के बावजूद यहां के लोगों का साहस और दृढ़ संकल्प सराहनीय है। हालांकि नुकसान की पूरी भरपाई संभव नहीं है, फिर भी सहायता प्रदान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
What's Your Reaction?

