प्राकृतिक आपदा से प्रभावित श्रमिकों को हर संभव सहायता करवाई जायेगी उपलब्ध  : नरदेव सिंह 

मंडी जिला में बादल फटने व भारी बारिश से जो पंजीकृत श्रमिक प्रभावित हुए हैं, उन्हें प्रदेश सरकार के निर्देशों पर हिमाचल प्रदेश कामगार बोर्ड द्वारा हरसंभव सहायता उपलब्ध करवायी जायेगी। हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने इस संबंध में जिला श्रम अधिकारी मंडी को निर्देश

Jul 4, 2025 - 16:43
 0  33
प्राकृतिक आपदा से प्रभावित श्रमिकों को हर संभव सहायता करवाई जायेगी उपलब्ध  : नरदेव सिंह 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी   04-07-2025
मंडी जिला में बादल फटने व भारी बारिश से जो पंजीकृत श्रमिक प्रभावित हुए हैं, उन्हें प्रदेश सरकार के निर्देशों पर हिमाचल प्रदेश कामगार बोर्ड द्वारा हरसंभव सहायता उपलब्ध करवायी जायेगी। हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने इस संबंध में जिला श्रम अधिकारी मंडी को निर्देश दिए हैं कि वह जिला के उन पंजीकृत कामगारों की पहचान करें, जिनके इस प्राकृतिक आपदा से नुकसान हुआ है। 
उन्होंने बताया कि इस आपदा से जिन कामगारों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें कामगार बोर्ड द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत उचित धनराशि उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने बताया कि कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा वर्तमान में 14 योजनाओं के अंतर्गत कामगारों को लाभान्वित किया जा रहा है। 
नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि कामगार बोर्ड के कर्मचारी दीपक कुमार तथा नरेन्द्र कुमार के घर भी इस प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों को भी कामगार बोर्ड द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow