ऑन द जॉब ट्रेनिंग के तहत जामनीवाला स्कूल के बच्चों ने टैली सेंटर नाहन में सीखे टैली के प्रैक्टिकल गुर 

पांवटा साहिब के जामनीवाला स्कूल के वोकेशनल विषय के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय ऑन द जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ट्रेनिंग के दौरान विद्यार्थियों को टैली जैसे महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर की प्रैक्टिकल जानकारी दी गई, जिससे वे भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें

Jan 15, 2026 - 19:17
Jan 15, 2026 - 19:58
 0  14
ऑन द जॉब ट्रेनिंग के तहत जामनीवाला स्कूल के बच्चों ने टैली सेंटर नाहन में सीखे टैली के प्रैक्टिकल गुर 

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  15-01-2026
पांवटा साहिब के जामनीवाला स्कूल के वोकेशनल विषय के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय ऑन द जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ट्रेनिंग के दौरान विद्यार्थियों को टैली जैसे महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर की प्रैक्टिकल जानकारी दी गई, जिससे वे भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। 
मीडिया से बात करते हुए स्कूल अध्यापिका ने बताया कि पांवटा साहिब उपमंडल के जामनीवाला स्कूल के वोकेशनल विषय के विद्यार्थियों की तीन दिवसीय ऑन द जॉब ट्रेनिंग सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण टैली सेंटर नाहन में आयोजित किया गया , जहां विद्यार्थियों को टैली सॉफ्टवेयर की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग के दौरान बच्चों को हार्डवेयर सॉफ्टवेयर आदि की भी विस्तृत जानकारी दी गई। 
ट्रेनिंग के समापन पर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण से उन्हें न सिर्फ टैली की बेहतर समझ मिली है, बल्कि भविष्य में रोजगार और स्वरोजगार के लिए भी मार्गदर्शन मिला है। उन्होंने बताया कि यहां पर उन्हें थ्योरी के साथ-साथ प्रेक्टिकल तौर पर भी समझाया गया जो उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow