तलागना अग्निकांड : डॉक्टर की टीम के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंच रही मौके पर : विनय कुमार

बीती रात रेणुका विधानसभा क्षेत्र के तेलांगना गांव में हुई दर्दनाक आगजनी की घटना के बाद आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मौके पर डीसी प्रियंका वर्मा और एसपी निश्चिंत सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Jan 15, 2026 - 19:12
Jan 15, 2026 - 19:49
 0  2
तलागना अग्निकांड : डॉक्टर की टीम के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंच रही मौके पर : विनय कुमार

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  15-01-2026
बीती रात रेणुका विधानसभा क्षेत्र के तेलांगना गांव में हुई दर्दनाक आगजनी की घटना के बाद आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मौके पर डीसी प्रियंका वर्मा और एसपी निश्चिंत सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

मीडिया से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि तेलांगना गांव में हुई भीषण आगजनी की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और कांग्रेस पार्टी पीड़ितों के साथ खड़ी है। इस दौरान जिला उपायुक्त प्रियंका वर्मा और पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से राहत कार्य लगातार जारी है। 
अब तक 6 में से 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 2 शवों की तलाश अभी जारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। डॉक्टरों की टीम के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच रही है, ताकि घटना के कारणों की गहन जांच की जा सके। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow