4 साल से फरार घोषित अपराधी जीरकपुर से गिरफ्तार, सिरमौर पुलिस की PO Cell टीम को मिली सफलता
जिला सिरमौर पुलिस की PO Cell टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में दुष्कर्म और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 1 सितंबर :
जिला सिरमौर पुलिस की PO Cell टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में दुष्कर्म और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 1 सितंबर 2026 को PO Cell टीम ने पुलिस थाना पुरुवाला में दर्ज अभियोग संख्या 103/2022, दिनांक 8 अगस्त 2022, के तहत वांछित घोषित अपराधी गोलू पुत्र जगरूप सिंह, निवासी गांव अनंतपुर ढोंकला, ब्लॉक झिंझक, कानपुर, उत्तर प्रदेश को जीरकपुर (पंजाब) से गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में धारा 376 IPC तथा धारा 6 POCSO Act के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
जिला सिरमौर पुलिस की PO Cell टीम द्वारा फरार एवं घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
What's Your Reaction?