कांग्रेस ने बाबा साहब को नहीं दिया उचित सम्मान , मोदी सरकार ने पंचतीर्थ बनाकर दिया सही सम्मान  : डॉ. राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का योगदान भारतीय समाज और राष्ट्र निर्माण में अविस्मरणीय एवं अतुलनीय है। डॉ. बिंदल ने कहा कि बाबा साहब ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार करते हुए एक ऐसे संविधान का निर्माण किया, जिसने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी

Apr 13, 2026 - 11:44
Apr 13, 2026 - 12:29
 0  24
कांग्रेस ने बाबा साहब को नहीं दिया उचित सम्मान , मोदी सरकार ने पंचतीर्थ बनाकर दिया सही सम्मान  : डॉ. राजीव बिंदल

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  13-04-2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का योगदान भारतीय समाज और राष्ट्र निर्माण में अविस्मरणीय एवं अतुलनीय है। डॉ. बिंदल ने कहा कि बाबा साहब ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार करते हुए एक ऐसे संविधान का निर्माण किया, जिसने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। उन्होंने “शिक्षित बनो, संगठित हो और राष्ट्रहित में कार्य करो” का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए “राष्ट्र प्रथम” के संदेश में भी बाबा साहब के विचारों की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वतंत्रता के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकारों ने बाबा साहब को वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उनके खिलाफ चुनावों में प्रचार किया और उन्हें संसद से दूर रखने का प्रयास किया। यहां तक कि उन्हें नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा। डॉ. बिंदल ने कहा कि बाबा साहब को भारत रत्न का सम्मान भी काफी देर से मिला, जिसे अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के प्रयासों से सुनिश्चित किया गया। डॉ. बिंदल ने कहा कि 1975 में आपातकाल लगाकर इंदिरा गांधी ने संविधान की मूल भावना को आघात पहुंचाया। 
उन्होंने कहा कि बाबा साहब समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रबल समर्थक थे, लेकिन कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचतीर्थों का निर्माण कर बाबा साहब को वास्तविक सम्मान दिया है। उन्होंने आह्वान किया कि समाज बाबा साहब के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समानता, एकता और राष्ट्रीयता के मार्ग पर आगे बढ़े। अंत में डॉ. बिंदल ने कहा कि आज के दिन हम सभी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को कोटि-कोटि नमन करते हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow