यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 24-06-2026
आखिरकार नाहन नगर परिषद को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल गए हैं। आज अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव के लिए चुनाव प्रक्रिया अमल में लाई गई जिसमें कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार उपमा धीमान को नगर परिषद का अध्यक्ष , जबकि भाजपा समर्थित प्रदीप सहोत्रा को उपाध्यक्ष चुना गया है। दरअसल चुनाव के लिए पहले यहां वोटिंग प्रक्रिया अमल में लाई गई , जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को 7 - 7 वोट मिले जिसके बाद यहां ड्रॉ सिस्टम के जरिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ।
मीडिया से बात करते हुए विधायक सोलंकी ने नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष को बधाई दी साथ ही उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष मिलकर शहर के विकास के लिए काम करेगी उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित नगर परिषद सदस्यों को सरकार का पूरा समर्थन मिलेगा। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव टालने की हर संभव कोशिश की गई और कानून में संशोधन कर नगर परिषद में विधायक को वोट डालने का अधिकार दिया गया जो सीधे तौर पर जनमत का अपमान है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित जीते हुए उम्मीदवारों को डरा धमका कर अपने पक्ष में लाने की कोशिश की गई जिसमें कांग्रेस नाकामयाब रही। वही नगर परिषद की अध्यक्षा बनी उपमा धीमान ने कहा कि अब वह चुनाव के सभी मतभेदों को मिटाकर नगर परिषद के पार्षदों को साथ लेकर शहर के विकास के लिए काम करेगी वहीं उन्होंने विधायक को वोट का अधिकार देने के लिए सर्वोच्च न्यायालय का आभार जताया।