आपदा में सहयोग के लिए आगे आने वालों का आभार , जान पर खेल कर लोगों की जिंदगियां बचाने वाले युवाओं के प्रयास सराहनीय : जयराम ठाकुर

मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में भाई भयंकर तबाही से लोगों को राहत देने के काम में जुटे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब हर प्रभावित तक पहुंच कर उसे आपदा राहत सामग्री पहुंचाना हमारा पहला लक्ष्य है। आपदा की वजह से लोगों के घर बह गए बाग, खेत खलिहान कुछ नहीं बचा। सड़के बंद हो गई। लोग अपना घर छोड़ कर शिविरों में रहने को विवश हैं। ऐसे में लोगों तक राशन और दवाई समय से पहुंचे इसके लिए जयराम ठाकुर जी–जान से जुटे हैं

Jul 6, 2025 - 19:50
Jul 6, 2025 - 20:10
 0  57
आपदा में सहयोग के लिए आगे आने वालों का आभार , जान पर खेल कर लोगों की जिंदगियां बचाने वाले युवाओं के प्रयास सराहनीय : जयराम ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  06-07-2025
मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में भाई भयंकर तबाही से लोगों को राहत देने के काम में जुटे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब हर प्रभावित तक पहुंच कर उसे आपदा राहत सामग्री पहुंचाना हमारा पहला लक्ष्य है। आपदा की वजह से लोगों के घर बह गए बाग, खेत खलिहान कुछ नहीं बचा। सड़के बंद हो गई। लोग अपना घर छोड़ कर शिविरों में रहने को विवश हैं। ऐसे में लोगों तक राशन और दवाई समय से पहुंचे इसके लिए जयराम ठाकुर जी–जान से जुटे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी इस मामले में प्रभावी कदम उठाने की अपील की थी। उन्होंने केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय  स्थापित किया और गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य प्रमुख मंत्रियों को हालात से अवगत कराया। इसके चलते केंद्र द्वारा हेलीकॉप्टर भेजे गए। आज मौसम सही होने की वजह से हेलीकॉप्टर ने कई जगहों पर उड़ान भरी और राहत सामग्री को जगह-जगह पहुंचाया। 

सेना भी बांद्रा टू और मुश्किल हालात के बावजूद जी जान से लोगों तक राहत सामग्री पहुंचा रही है। आज मंडी संसदीय सीट से लोक सभा सांसद कंगना रनौत ने भी जयराम ठाकुर के साथ आपदाग्रस्त थुनाग का दौरा किया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भी भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ राहत सामग्री की खेप लेकर थुनाग पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष ने उनके साथ भी आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी। आपदा राहत सामग्री का समुचित तरीके से हर प्रभावित तक अनवरत पहुंचती रहे। लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। लोगों को जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र के प्रधान समेत कुछ लोगों को समन्वय में का भी दायित्व सौंपा है। जिससे लोगों के जरूरत का समान लोगों तक पहुंचता रहे। उन्होंने आज थुनाग में शिव शरण श्री राम लंगर कमेटी" की मदद से लंगर सेवा की शुरुआत भी करवाई। इसके साथ ही ऊना के हरौली के रविंद्र वासुदेव की संस्था "चरैवेति" ने भी थुनाग पहुंच कर लोगों को जरूरी सामान पहुंचाया।जयराम ठाकुर ने आपदा पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए लोगों से आह्वान किया और निजी स्तर पर भी प्रयास किया। 

उनके आह्वान पर सैकड़ों की संख्या में समाजसेवी संगठन और आम लोग आगे आए हैं और भरसक सहयोग कर रहे हैं। एक से दो दिनों के अंदर हर जगह से मदद पहुंचती शुरू हो जाएगी। जैसे-जैसे रास्ते बहाल होते जाएंगे वैसे-वैसे लोगों द्वारा भेजी जा रही आपदा राहत सामग्रियों से भरे ट्रक लोगों के पास तक पहुंचते जाएंगे। जयराम ठाकुर ने उनके आवाहन पर प्रदेश के आपदा प्रभावितों के लिए खुले दिल से सहयोग करने पर लोगों का आभार जताते  हुए अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की। उन्होंने कहा बेशक यह वक्त बहुत मुश्किल है लेकिन जिस तरीके से लोग एक आवाज पर आगे आए हैं और साथ दे रहे हैं  इस बात का यकीन है कि यह वक्त बहुत जल्दी बीत जाएगा। 

उन्होंने कहा कि निजी स्तर पर लोगों से सहयोग के साथ ही केंद्र द्वारा भी विभिन्न माध्यमों से सहयोग के लिए बातचीत हो चुकी है, वह भी हमें प्रभावी तौर पर मिलेगी। नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि मुसीबत बताकर नहीं आती हैं लेकिन मुसीबत देखकर किसी के साथ खड़े होने से मुसीबतें टल जरूर जाती हैं। इससे बढ़कर दुनिया में कोई नेक काम नहीं है।  उन्होंने  थुनाग वानिकी कॉलेज के दो युवा प्रशिक्षु सरकाघाट के काश गाँव निवासी साहिल ठाकुर,  सिरमौर के रोनित और ताँदी में तैनात बिजली कर्मी नागेंद्र पाल द्वारा अपना जीवन संकट में कॉल कर लोगों की जान बचाने के  कार्य की सराहना करते हुए कहा कि हमारी जिंदगी के असली हीरो यही हैं। पूरे प्रदेश को आपकी बहादुरी और नेक दिली पर गर्व है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />