बिजली के अघोषित कट से नाहन शहर के लोग परेशान , समस्या का समाधान न हुआ तो सड़कों पर उतरेगी जनता : विक्रम
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विक्रम वर्मा ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए शहर में लगातार लग रहे बिजली कटों को लेकर नाराजगी जताई है। विक्रम वर्मा नाहन में आज मीडिया से बात कर रहे थे। नाहन शहर में बिजली के अघोषित कटों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विक्रम वर्मा ने आरोप लगाया है कि शहर में दिनभर में कई बार बिजली गुल हो रही है और कुल मिलाकर करीब 2 से 3 घंटे तक बिजली के कट लग रहे हैं
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 15-09-2026
What's Your Reaction?

